Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चैंपियन सिमोना हालेप क्वार्टरफाइनल में

पेरिस
गत चैंपियन रोमानिया की सिमोना हालेप ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुये पोलैंड की इगा स्वियातेक को एकतरफा अंदाज़ में 6-1, 6-0 से हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। हालेप ने यह मुकाबला जीतने में मात्र 45 मिनट का समय लगाया। क्वार्टरफाइनल में हालेप का सामना 17 साल की अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा एनिसिमोवा से होगा जिन्होंने स्पेन की क्वालिफायर एलियोना बोलसोवा को 6-3, 6-0 से पराजित किया है। पुरूष वर्ग में पांचवीं सीड जर्मनी के एलेक्सांद्र ज्वेरेव ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली। उन्होंने नौवीं सीड इटली के फाबियो फोगनिनी को 3-6, 6-2, 6-2, 7-6 से पराजित किया। ज्वेरेव का क्वार्टरफाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच से मुकाबला होगा। गत फाइनलिस्ट चेक गणराज्य के डॉमिनिक थिएम और 10वीं सीड कारेन खाचानोव भी अंतिम आठ में पहुंच  गये। थिएम ने फ्रांस के गाएल मोंफिल्स को 6-4,6-4, 6-2 से हराया जबकि खाचानोव ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 7-5, 6-3, 3-6, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली।