Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप से बाहर हुआ टीम इंडिया का गब्बर, ऋषभ पंत को मिली जगह

खेल डेस्क।वर्ल्ड कप 2019 में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन अब पूरे विश्व कप से बाहर हो गए है। विश्व कप में धवन के बाहर जाने से सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी कमी जरूर खलेगी।

विलियम्सन के शतक से द. अफ्रीका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवन ने इस 109 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेलेकर भारत को शानदार जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। पहले शिखर धवन को कुछ मैचों के लिए बाहर किया गया था और अब पूरे विश्व कप से बाहर कर दिया है। धवन की जगह ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है।

विश्व कप की दूसरी जीत के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी अफ्रीका


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। अब यह देखना होगी की धवन की जगह सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल कैसा प्रदर्शन करते हैं और राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ तो अच्छा प्रदर्शन किया था।

इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ विश्व कप का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड



Herald