Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में बना ये अनोखा रिकॉर्ड, केवल छह रन पर आउट हो गई ये टीम

खेल डेस्क। इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्व कप में अभी रनों के पहाड़ खड़े हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक महिला टीम रन बनाने लिए तरस गई।

विश्व नम्बर वन राशिद खान के नाम दर्ज हो गए ऐसे विश्व रिकॉर्ड, जिन्हें कोई भी नहीं चाहेगा बनाना

किगाली सिटी में क्विबुका महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में माली की टीम केवल छह रन पर ढेर ही ढेर हो गई। इसके साथ ही माली टीम के नाम महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूनतम स्कोर का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

मोर्गन ने केवल 17 गेंदों पर ही लगा दिया शतक, वनडे में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

रवांडा ने माली टीम से मिले इस लक्ष्य को केवल चार गेंदों में हासिल कर लिया।इससे पहले माली टीम नौ ओवर 6 रन ही बना सकी। माली टीम के इस स्कोर में पांच रन तो अतरिक्त के थे। उसकी ओर से केवल एक रन सलामी बल्लेबाज मारिमा समाके ने बनाया। इस टीम की ओर से दस बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके।

माली की टीम के नाम महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उसने इस मामले में चीन का रिकॉर्ड तोड़ा। चीन की टीम इसी साल जनवरी में यूएई के खिलाफ केवल 14 रन पर ढेर हो गई थी।

मैच में रवांडा की ओर से जोसियाने नाइरानकुण्डिनेजा ने तीन और मैरी बीमेनियमाना तथा मारगेरिट वुमिलिया ने दो-दो विकेट हासिल किए।गौरतलब है कि वनडे विश्व कप में मंगलवार को मेजबान इंग्लैंड ने 397 रन का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है।