Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप में भारत से मिली हार के बाद आत्महत्या करना चाहते थे पाक कोच मिकी आर्थर

खेल डेस्क। भारतीय टीम ने आईसीसी विश्वकप में एक बार फिर से चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर अपनी बादशाहत साबित की है। इंग्लैंड में खेले जा रहे क्रिकेट के इस महाकुंभ के 16 जून को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से शिकस्त दी।

विंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे भारतीय कप्तान कोहली और तेज गेंदबाज बुमराह

पाक टीम को इस मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद मीडिया, प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। इसके बाद पाक क्रिकेटर और कोच मिकी आर्थर भी तनाव में घिर गए थे।

इस बात की जानकारी पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर के हवाले से मीडिया की खबरों से मिली है। आर्थर बताया कि भारत से विश्व कप में पाक टीम की हार के बाद वह इतने टूट चुके थे कि खुदकुशी करना चाहते थे। आर्थर ने कहा कि पिछले रविवार को मैं आत्महत्या करना चाहता था।

आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा था इतिहास, पहली बार हासिल की थी ये बड़ी उपलब्धि

भारतीय टीम से मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाडिय़ों ने अपनी राष्ट्रीय टीम के इस मैच में प्रदर्शन की आलोचना की थी। कुछ ने पाक कप्तान सरफराज द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को ही गलत बताया था।भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान ने अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।