Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धवन के बाद अब भुवनेश्वर भी चोट के कारण इतने मैचों से हुए बाहर

खेल डेस्क। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम का एक ओर खिलाड़ी चोटिल हो गया है। सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन के बाद अब तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी चोट के कारण विश्व कप के अगले 2-3 मैचों से बाहर हो गए हैं। यह टीम इंडिया के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

शतक लगाकर शाकिब ने वनडे क्रिकेट में बना डाले ये कीर्तिमान

भुवनेश्वर कुमार को पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को विश्व कप मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग चोट आई थी। इसी कारण वह बाकी बचे मैच से बाहर हो गए थे।

हालांकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार की इस चोट को हल्का बताते हुए कहा कि वह 22 जून को अफगानिस्तान और 27 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से बाहर रहेंगे। हो सकता है कि भुवनेश्वर कुमार 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच से भी बाहर हो सकते हैं।

बांग्लादेश ने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को रौंद बनाए ये रिकॉर्ड

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पाकिस्तान के खिलाफ मैच के तीसरे ओवर के बीच में अपनी मांसपेशियां खिंचा बैठे और उन्हें लडख़ड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद वह बाकी बचे मैच से भी बाहर हो गए थे। उनके स्थान पर रवीन्द्र जडेजा ने फील्डिंग की थी।