खेल डेस्क। आज भारत के खिलाफ शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए बुरी खबर आई है। इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाडिय़ों में शामिल तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोटिल होने के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। यह दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा, क्योंकि इस विश्व कप में वह अभी तक अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है।
विश्व कप: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच आज, ये रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
दक्षिण अफ्रीका का ये स्टार गेंदबाज कंधे की चोट से उबर पाने से असफल रहा है। इसी कारण वह इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए विश्व कप मैचों से भी बाहर रहे थे। इसी चोट के कारण स्टेन आईपीएल के 12वें संस्करण में भी नहीं खेल सके थे।
डेल स्टेन अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 194 विकेट हासिल कर चुके हैं। उन्होंने दो साल पहले ही कंधे की सर्जरी करवाई थी। उनकी ये समस्या एक बार फिर से उभर आई है। इसी के चलते अब उनके क्रिकेट भविष्य को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं।
घरेलू सत्र 2019-20 में टीम इंडिया खेलेगी इतने अन्तरराष्ट्रीय मैच
अब दक्षिण अफ्रीका के बाकी बचे मैचों के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरन हैंडरिक्स को डेल स्टेन के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। इस तेज गेंदबाज ने अपना पहला एकदिवसीय मैच इसी साल जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।