Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन कर अपनी टीम को 21 रन से महत्वपूर्ण जीत दिलाई। इस मुकाबले में शाकिब ने 75 रन बनाने के साथ ही एक विकेट भी हासिल किया। इसके साथ ही वह अपने नाम विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज करवाने में सफल हो गए।

अब बांग्लादेश से भी हारा दक्षिण अफ्रीका, एशियाई टीम के नाम दर्ज हो गए ये रिकॉर्ड

वह वनडे इतिहास में पांच हजार रन और 250 विकेट हासिल करने वाले विश्व के पांचवें ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने सबसे तेज यह उपलब्धि हासिल करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक को पीछे छोड़ा। शाकिब ने करियर के 199वें वनडे मैच में ये उपलब्धि हासिल की। वहीं पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 258 मैच खेले थे।

27 साल बाद पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इन दोनों क्रिकेटरों के अलावा श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस भी ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। शाहिद आफरीदी ने 273, जैक्स कालिस ने 296 और सनथ जयसूर्या ने 304 मैचों में ये मुकाम हासिल किया।

शाकिब अल हसन अभी तक 199 वनडे मैच की 187 पारियों में 35.97 की औसत से 5792 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 4.44 की इकोनॉमी से 250 विकेट हासिल किए हैं। बल्लेबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 134 रन और गेंदबाजी में 47 रन पर पांच विकेट है।