Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

त्वेसा ने जीता महिला गोल्फ टूर का आठवां चरण

बेंगलुरु
त्वेसा मलिक ने बैक नौ में शानदार वापसी करते हुए पांच होल में तीन बर्डी लगाकर शुक्रवार को हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के आठवें चरण का खिताब जीता लिया। त्वेसा का इस सत्र में यह दूसरा खिताब है और वह रिद्धिमा दिलावरी और गौरिका बिश्नोई के बाद इस सत्र में दो खिताब जीतने वाली तीसरी  खिलाड़ी बन गयी हैं। त्वेसा ने तीसरे और अंतिम राउंड में दो अंडर 70 का कार्ड खेला और कल शीर्ष पर चल रही मिली सरोहा (72) को एक शॉट से पीछे छोड़कर खिताब अपने नाम किया। 23 वर्षीय त्वेसा का कुल स्कोर तीन अंडर 213 रहा जबकि मिली दो अंडर 214 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। त्वेसा ने इससे पहले तीसरे चरण का खिताब जीता था। मिली को अभी अपने पहले खिताब की तलाश है।