Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप: धवन के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, भारत को मिली दूसरी जीत

खेल डेस्क। वर्ल्ड कप 2019 के 14वें मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर विश्व कप का लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। मैच में टॉस जीतकर कोहली ने बल्लेबाजी करने का निर्णय किया और इस निर्णय को धवन और रोहित के शतकिय साझेदारी ने सही साबित करके दिखाया। पहले विकेट के लिए 127 रनों की बेहतरीन साझेदारी के बाद रोहित ने अपना विकेट गंवाया और इसके बाद धवन ने वनडे में अपना 17वां जबकि विश्व कप में तीसरा शतक लगाया।

कल ऑस्ट्रेलिया से टक्कर लेने के लिए तैयार है विराट सेना


इसके बाद कोहली और पंड्या की शानदा पारी के चलते भारत 350 रनों के पार पहुंचा दिया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 50 ओवर में 316 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

12 साल से बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए तरस रहा है इंग्लैंड


इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के साथ गेंदबाज का प्रदर्शन भी शानदार रहा है और इसके चलते टीम को इतनी शानदार जीत मिली है। भारत ने विश्व कप के पहले मैच में अफ्रीका को हराया था और अब ऑस्ट्रेलिया को हराकर बता दिया की वह विश्व कप जीतने के लिए तैयार है। इस मैच में धवन की 117 रनों की तूफानी पारी के लिए मैन आफ दा मैच चुना गया।

धोनी कल लेंगे 'बलिदान बैज' पर अंतिम फैसला



Herald