इंटरनेट डेस्क। आईसीसी वनडे विश्वकप में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। ऐसे में दोनों टीमों को एक एक अंक मिल गया है। अब तक दोनों टीमें एक एक मैच जीत चुकी है तो वहीं दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों को एक एक अंक मिल गया है।
डेल स्टेन के बाद अब ये अनुभवी खिलाड़ी हुआ विश्वकप से बाहर
महेन्द्र सिंह धोनी के लिए आईसीसी से इस प्रकार की मंजूरी ले रहा है बीसीसीआई
बारिश के कारण मैदान में पानी भर जाने से वो खेलने लायक नहीं रहा इसके बाद अंपायर नाइजेल लोंग और इयान गोल्ड ने मैदान का दो बार मुआयना किया। इसके बाद दोनों अंपायर ने शाम तीन बजकर 46 मिनट पर मैच को रद्द करने का फैसला किया। इससे दोनों टीमों ने दो अंक बांट लिये।
आपकों बता दें की पाकिस्तान को शुरूआती मैच में वेस्टइंडीज से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसने प्रबल दावेदार इंग्लैंड को 14 रन से शिकस्त दी थी। ऐसे ही श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड से 10 विकेट से हार गयी थी लेकिन उसने अफगानिस्तान पर 34 रन जीत दर्ज की थी।