खेल डेस्क। विराट कोहली के नेतृत्व में आज जब भारतीय टीम विश्व कप मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य बड़ी जीत हासिल करने का होगा। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास भी सचिन तेंदुलकर और वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा का अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में सबसे तेज बीस हजार रन बनाने का विश्व रिकोर्ड तोड़ने का मौका होगा।
वर्ल्ड कप में 20 साल बाद लंका फतह करने उतरेगा इंग्लैंड
खिताब के पहले दावेदार भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ मैच एकतरफा होने की संभावना लग रही है जिसमें भारतीय बल्लेबाज मौका मिलने पर कुछ नये रिकार्ड स्थापित कर सकते हैं। इस मैच में बड़ी जीत से भारत की सेमीफाइनल की राह अधिक आसान हो जाएगी।
अफगानिस्तान का विवादास्पद अभियान मैदान के अंदर और बाहर के गलत फैसलों के कारण बेहद खराब रहा है। अब उनका सामना स्टार क्रिकेटरों से सजी टीम से है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत ऐसी टीम रही जिसे शुरू में ही कड़े मुकाबलों का सामना करना पड़ा तथा दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान पर जीत के बाद अब विराट कोहली की टीम अजेय नजर आ रही है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और आलराउंडर विजय शंकर के चोटिल होने के बावजूद भारत ने दबदबा बनाये रखा।
2019: डेविड वॉर्नर ने की विराट कोहली की बराबरी, नहीं तोड़ सके अमला का विश्व रिकॉर्ड
टीमें इस प्रकार हैं :
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविद्र जडेजा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार में से।
अफ़ग़ानिस्तान: गुलबदीन नायब (कप्तान), आफ़ताब आलम, हज़रतुल्लाह जाज़ई, असग़र अफ़गान, राशिद ख़ान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, दौलत जादरान, नजीबुल्लाह ज़ादरान, हामिद हसन, हशमतुल्लाह शाहिदी, समीउल्लाह शिनवारी, रहमत शाह, नूर अली जादरान, इकराम अलीखिल में से। मैच दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होगा।
Herald