Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ नहीं खेल सकेगा दक्षिण अफ्रीका का ये तूफानी गेंदबाज

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप अभी तक दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस टूर्नामेंट में अभी तक दक्षिण अफ्रीका को अपने दोनों शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ उद्घाटन मुकाबले में मिली हार के बाद अब रविवार को उसे बांग्लादेश के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है।

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड

अब इस टीम को एक ओर झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका को ये झटका अब उसके तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी के चोटिल होने से लगा है। इस तेज गेेंदबाज को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। अब उन्हें इस चोट से उबरने में कम से कम 10 दिन लगेंगे। इसी कारण ये तेज गेंदबाज अब भारत के खिलाफ पांच जून को होने वाले मैच में नहीं खेल सकेगा।

अब बांग्लादेश से भी हारा दक्षिण अफ्रीका, एशियाई टीम के नाम दर्ज हो गए ये रिकॉर्ड

लुंगी नगिडी बांग्लादेश के खिलाफ चार ओवर ही गेंदबाजी कर सके थे। दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने लुंगी नगिडी के चोटिल होने की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी जांच की गई और हमें महसूस हुआ कि उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में दर्द है। अब ये ही संभावना व्यक्त की जा रही है कि लुंगी नगिडी कम से कम एक सप्ताह या 10 दिन तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। लुंगी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन विकेट हासिल किए थे। जबकि वह बांग्लादेश के खिलाफ एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके थे।