खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 में विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। शानदार फॉर्म में चल रहे डेविड वार्नर इस विश्व कप में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस विश्व रिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर
उन्होंने ये उपलब्धि मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉड्र्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 53 रन की पारी खेल हासिल की। वार्नर ने इस पारी में 61 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए।
ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इंग्लैंड पर जीत हासिल करने के साथ ही आठवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब वार्नर के पास सचिन तेंदुलकर के विश्वकप के एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका है।
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम
सचिन ने 2003 के विश्व कप की 11 पारियों में सर्वाधिक 673 बनाए थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ही मैथ्यू हेडन (659) विश्व कप 2007 में सचिन का ये रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गए थे।डेविड वार्नर अभी तक इस विश्वकप की सात पारियों में दो शतकों के साथ 83.33 की औसत से 500 रन बना चुके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 166 रन रहा है।