Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

थकावट से ग्रस्त हैं जो बर्न्स, एशेज में खेलना मुश्किल

मेलबोर्न
आॅस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स पिछले वर्ष अक्टूबर से थकावट से ग्रस्त हैं और इस वर्ष होने वाली एशेज सीरीज से पहले उनका टीम में शामिल होना संदिग्ध है। बर्न्स ने पिछले महीने लंकाशायर के लिए काउंटी क्रिकेट में एक मैच खेला था और इसके बाद ही उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला। उनकी टीम में वापसी में कितना समय लगेगा यह कहना अभी मुश्किल है। क्वींसलैंड क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा कि वह भविष्य में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि एक अगस्त से एशेज सीरीज शुरु होने वाली है ऐसे में उनका इस सीरीज में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।

क्वींसलैंड क्रिकेट ने कहा कि चिकित्सकों से सलाह के बाद उनकी इस बीमारी का इलाज किया जा रहा है। बर्न्स का फिलहाल इलाज चल रहा है और वह आराम कर रहे हैं। हालांकि अभी वह फिट नहीं हैं इसलिए वह टीम में अभी शामिल नहीं हो सकते हैं लेकिन भविष्य में वह टीम के साथ जुड़ेंगे। बर्न्स आॅस्ट्रेलिया टीम के टेस्ट फार्मेट के बल्लेबाज हैं। हालांकि डेविड वार्नर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद बर्न्स की एशेज के लिए टीम में वापसी आसान नहीं होगी। एशेज के लिए आॅस्ट्रेलिया की टीम घोषित होने में समय लगेगा। आॅस्ट्रेलिया और आॅस्ट्रेलिया ए के बीच जुलाई के अंत में साउथम्पटन में मैच होगा, इससे चयनकर्ताओं को एशेज के लिए टीम चुनने के लिए पूरा समय मिलेगा। हालांकि बर्न्स का नाम आॅस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल नहीं है।