Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के बाद लेंगे संन्यास

लंदन
वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल का इंग्लैंड में चल रहे विश्वकप के बाद संन्यास का इरादा बदल गया है और वह अब अगस्त-सितंबर में भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज़ के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे। आईसीसी विश्वकप में खेल रहे गेल ने फरवरी में घोषणा की थी कि वह वेस्टइंडीज़ के लिये आखिरी बार वनडे खेलेंगे। हालांकि माना जा रहा है कि उन्होंने अपना मन बदल लिया है और अब वह भारत के खिलाफ अपनी घरेलू टेस्ट सीरीज़ के बाद अपनी टीम को विदा कहेंगे। शानदार फार्म में चल रहे गेल विश्वकप में वेस्टइंडीज़ के लिये अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं।