Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय शंकर पर भड़के फैंस, कहा- इससे अच्छा तो लालू जी खेलते हैं

 
मैनचेस्टर   
 
वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाज विजय शंकर को फैंस ने अपने निशाने पर लिया है. विजय शंकर की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ विजय शंकर 19 गेंदों पर मात्र 14 रन बनाकर आउट हो गए. शंकर का वर्ल्ड कप में चयन नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए हुआ था, लेकिन वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. शंकर ने वर्ल्ड कप में अब तक खेले तीन मैचों में 58 रन बनाए हैं.

वर्ल्‍ड कप के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान किया गया तब विजय शंकर को मुख्‍य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने 3D खिलाड़ी बताया था.

विजय शंकर को अंबति रायडू पर तरजीह दी गई थी. बता दें कि शंकर ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 15, अफगानिस्‍तान के खिलाफ 29 और वेस्‍ट इंडीज के खिलाफ 14 रन बनाए हैं.