Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नोवाक जोकोविच का समर्थन कर रहे हैं लीवर

पेरिस
आॅस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी और दो बार ‘एकसाथ चारों ग्रैंडस्लैम’ जीतने का रिकार्ड बनाने वाले राड लीवर फें्रच ओपन में शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकाविच का समर्थन कर रहे हैं जो इस खिताब को जीत कर उनकी बराबरी कर सकते हैं। जोकोविच ने 2016 में एक साथ चारों ग्रैंडस्लैम जीते थे जबकि लीवर ने 1962 और 1969 में दो बार एक साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतकर विशिष्ट उपलब्धि हासिल की थी। जोकोविच ने 2018 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीतने के बाद इस साल जनवरी में अपना सातवां आॅस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता है। लीवर ने सोमवार को कहा कि मैं फिलहाल नोवाक (जोकोविच) का समर्थन कर रहा हूं और उसके बार राफार् राफेन नडाली का नंबर आता है। उन्होंने कहा कि वह एक बार एक साथ चारों ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके है और आॅस्ट्रेलियाई ओपन में जीत के बाद वह एक बार फिर ऐसा कर सकते है। इसके लिए आपको किस्मत का साथ चाहिए और सही समय अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा।