Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्रेंच ओपन में जीत के बाद भी राफेल नडाल दूसरे स्थान पर

पेरिस
राफेल नडाल अपना 12वां फें्रच ओपन खिताब जीतने के बाद भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले नोवाक जोकोविच को सोमवार को जारी नवीनतम एटीपी रैंकिंग में पछाड़ नहीं पाये। फाइनल में नडाल से हार का सामना करने वाले डोमिनिक थिएम भी रोजर फेडरर के बाद चौथे स्थान पर हैं। शीर्ष 20 में सबसे ज्यादा फायदा स्विट्जरलैंड के स्टेन वावंिरका को हुआ है जिन्हें फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में फेडरर ने हराया था। वह नौ स्थान के सुधार के साथ 19वें पायदान पर पहुंच गये।