Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ने बाप से मिली हार का बदला बेटे से लिया

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (107) की शतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाज पैट कमिंस (33 रन पर तीन विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के लीग मैच में पाकिस्तान को 41 रन से शिकस्त दी।

इस प्रकार कंगारू टीम ने भारत से मिली हार का बदला पाकिस्तान से ले लिया है। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारत का पाकिस्तान का बाप कहा जाता है।

भारत-न्यूजीलैंड मैच आज, ये होगी टीम इंडिया की अन्तिम एकादश! ये बन सकता है विलेन

ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर और कप्तान आरोन फिंच की शानदार पारियों की सहायता से 49 ओवर में307 रन बनाए। इसके जवाब में कमिंस (33 रन पर तीन विकेट), मिशेल स्टार्क (43 रन पर दो विकेट) और केन रिचर्डसन (62 रन पर दो विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान 45.4 ओवर में केवल 266 रन पर ही ढेर हो गई।

पाक टीम ओर से सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने 53, मोहम्मद हफीज ने 46, वहाब रियाज ने 45 और कप्तान सरफराज ने 40 रन बनाए।इससे पहले कंगारू टीम को डेविड वार्नर और आरोन फिंच ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। वार्नर ने 111 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के से 107 रन की शतकीय पारी खेली।

धवन के कवर के रूप में टीम इंडिया में शामिल होगा ये तूफानी बल्लेबाज

वहीं आरोन फिंच ने भी 82 रन की उपयोगी पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 30 रन पर पांच विकेट हासिल किए। शाहीन शाह अफरीदी ने 70 रन पर दो विकेट झटके।