Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेन्द्र सिंह धोनी के लिए आईसीसी से इस प्रकार की मंजूरी ले रहा है बीसीसीआई 

इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी विश्वकप मैच के दौरान अपने विकेटकीपिंग दस्तानों पर चिन्ह लगाने के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी कारण उन पर आईसीसी के नियमों का उल्लंधन करने का आरोप भी लगा है। इसी बीच महेन्द्र सिंह धोनी को बीसीसीआई से राहत वाली खबर मिली है।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने तोड़ा 21 साल पुराना ये विश्व रिकॉर्ड

प्रशासकों की समिति प्रमुख विनोद राय ने कहा कि धोनी अपने दस्तानों पर कृपाण वाला चिन्ह लगाना जारी रख सकते हैं, क्योंकि यह सेना से जुड़ा नहीं है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसके लिए आईसीसी से मंजूरी देने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि विश्व कप में भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले मैच के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी के दस्तानों पर कृपाण वाला चिन्ह बना हुआ देखा गया, यह सेना के प्रतीक चिन्ह की तरह ही नजर आ रहा था।

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया, कोल्टर नाइल ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड

आईसीसी ने बीसीसीआई से अनुरोध कर धोनी से इस चिन्ह को हटवाने को कहा था। इसके बाद ही विनोद राय ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी के दस्तानों पर लगा ये चिन्ह व्यावसायिक या धार्मिक जैसा नहीं है। ये हैं आईसीसी के नियम: कोई भी खिलाड़ी कोई व्यावसायिक, धामिक या सेना का लोगो नहीं लगा सकता है।