Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग ने स्पिनरों के खिलाफ रक्षात्मक खेलने की आलोचना की

नयी दिल्ली
पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने गुरूवार को विश्व कप में स्पिनरों के खिलाफ भारत की रक्षात्मक नीति की आलोचना की। विराट कोहली एंड कंपनी विश्व कप में लगातार दूसरे मैच में धीमे गेंदबाजों के खिलाफ जूझती दिखी। भारतीय खिलाड़ियों को स्पिन गेंदबाजी को खेलने के लिये बेहतरीन माना जाता है लेकिन उसके बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम मैच में राशिद खान और मुजीब उर रहमान के खिलाफ जूझते दिखे। यही हाल वेस्टइंडीज के स्पिनर फैबियन एलेन के खिलाफ रहा। सहवाग ने ट्वीट किया कि राशिद खान ने चार ओवर में 25 रन दिये और फिर अगले छह ओवरों में उसने केवल 13 रन ही दिये और फैबियन एलेन ने पांच ओवर में 34 रन लुटाये थे लेकिन अगले पांच में उसने केवल 18 रन दिये। स्पिनरों के खिलाफ इतने रक्षात्मक नहीं खेल सकते।