खेल डेस्क। भारतीय टीम आईसीसी वनडे विश्व कप में अपना पहला मैच बुधवार को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अपने दोनों शुरुआती मैच गंवा चुकी है, अब टीम इंडिया को उसके पलटवार से बचना होगा।
घरेलू सत्र 2019-20 में टीम इंडिया खेलेगी इतने अन्तरराष्ट्रीय मैच
विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम विश्व कप जीत के दावेदार के रूप में इंग्लैंड पहुंची है। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से उसके अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन और बल्लेबाज हाशिम अमला खेलसकते हैं। इन दोनों ही खिलाडिय़ों ने भारत के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले नेट पर जमकर पसीना बहाया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम एकादश में शामिल हो सकते हैं ये दो स्पिन गेंदबाज
डेल स्टेन चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के दोनों शुरुआती मैचों में नहीं खेल सके थे। वहीं अमला ने भी बांग्लादेश के खिलाफ मैच नहीं खेला था। अब इन दोनों ही खिलाडिय़ों के भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका टीम को मजबूती देने की उम्मीद है।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवीन्द्र जडेजा ।
दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डिकाक, एडेन मार्कराम, हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, डेल स्टेन, कागिसो रबाडा, ड्वेन प्रिटोरियस, एंडिले फेलुक्वायो, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर, लुंगी एंगिडी, क्रिस मौरिस, रासी वान डेर डुसेन।