Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने बनाया अर्धशतकों का अर्धशतक

लंदन
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में अर्धशतकों का अर्धशतक पूरा कर लिया है। विराट ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप मुकाबले में रविवार को अर्धशतक बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। विराट का यह 229वां वनडे है। विराट का अपने करियर में यह 91वां 50 से अधिक का स्कोर है। इस मामले में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 10वें नंबर पर आ गये हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम 145 से अधिक 50 प्लस स्कोर बनाने का विश्व रिकार्ड है। श्रीलंका के कुमार संगकारा 118, आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 112 और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस 103 बार वनडे में 50 से अधिक के स्कोर बना चुके हैं।