Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व नम्बर वन राशिद खान के नाम दर्ज हो गए ऐसे विश्व रिकॉर्ड, जिन्हें कोई भी नहीं चाहेगा बनाना

खेल डेस्क। टी-20 क्रिकेट के नम्बर वन गेंदबाज अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम वनडे विश्व कप में ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं, जिन्हें कोई भी खिलाड़ी अपने नाम दर्ज नहीं करवाना चाहेगा।

मोर्गन ने केवल 17 गेंदों पर ही लगा दिया शतक, वनडे में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में अफगानिस्तान के राशिद शान ने 9 ओवरों में 110 रन लुटाए। यह क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में किसी गेंदबाज का सबसे महंगा स्पेल है।

पिछले साल ही सबसे कम उम्र में आईसीसी वनडे रैंकिंग में विश्व नम्बर वन गेंदबाज बनने वाले राशिद खान ने सबसे महंगे स्पैल के मामले में न्यूजीलैंड के माइकल स्नेडन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। स्नेडल ने 1983 विश्व कप में अपने 12 ओवर में 105 रन खर्च किए थे।

विश्व कप 2019: सबसे लम्बे छक्के लगाने के मामले में शीर्ष पर हैं ये क्रिकेटर, पहला नाम जानकार चौंक जाएंगे आप

इसके साथ ही राशिद खान विश्व के पहले ऐसे स्पिन गेंदबाज भी बन गए हैं जिसने एकदिवसीय मुकाबले में 100 से ज्यादा रन खर्च किए। यहीं नहीं आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज राशिद एक वनडे मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने उनकी गेंदों पर सात छक्के लगाए। मैच में मोर्गन ने केवल 71 गेंदों पर ही 148 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 17 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया।