Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्‍ड कप जीतने से पहले ही भारतीय टीम ने हासिल किया नंबर एक का ताज

खेल डेस्क।आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और इसके कारण भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी है। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन का फायदा उसे आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी मिला है। आईसीसी वनडे रैंकिंग अब टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंच गई है।

सुष्मिता- रोहमन का हुआ ब्रेकअप,जानें पूरी खबर!

वर्ल्ड कप 2019: आज वेस्टइंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया

आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम 123 अंक के साथ नंबर वन बनी है और वर्ल्‍ड कप में इंग्‍लैंड की टीम 3 मैच हारने से उसकी रैंकिंग में गिरावट हुई है। इंग्‍लैंड के पास 124 अंक थे लेकिन पाकिस्‍तान, श्रीलंका और ऑस्‍ट्रेलिया से मिली हार के बाद वह 122 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

World Cup 2019: सचिन और लारा का रिकॉर्ड तोड़ने से 37 रन दूर है विराट कोहली

इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम पिछले एक साल से वनडे में नंबर वन टीम बनी हुई थी और इंग्‍लैंड ने भारत को हटाकर ही टॉप पर जगह बनाई थी। आईसीसी वनडे रैंकिंग में न्‍यूजीलैंड तीसरे पायदान पर ऑस्‍ट्रेलिया चौथे और दक्षिण अफ्रीका पांचवें पायदान पर है।



Herald