खेल डेस्क। तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी (28 रन पर तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के बाद बाबर आजम (नाबाद 101) की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से शिकस्त देकर आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।इस जीत के साथ पाकिस्तान के सात मैचों में तीन जीत के साथ सात अंक हो गए हैं। अब उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अभी अपने शेष दोनों मैच जीतने हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में इस भारतीय क्रिकेटर पर होंगी सभी की नजरें
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जेम्स नीशम (नाबाद 97) और कॉलिन डी ग्रैंडहोम (64) की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में छह विकेट पर 237 रन बनाए। पाकिस्तान ने बाबर आजम की शतकीय पारी के दम पर 49.1 ओवर में 4 विकेट पर 241 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
ये क्रिकेटर है विश्व कप 2019 में मैन ऑफ द सीरीज के सबसे बड़े दावेदार, बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कीवी टीम को इस विश्वकप में पहली हार का सामना करना पड़ा है। पाक का क्रिकेट के इस महाकुंभ में अब तक का प्रदर्शन 1992 के विश्व कप के समान ही रहा है। इससे ऐसा लगने लगा है कि पाकिस्तान दूसरी बार विश्व चैम्पियन बनने में सफल हो जाएगी। पाकिस्तान की ओर बाबर आजम ने 127 गेंदों पर नाबाद 101 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके लगाए। जबकि हैरिस सोहैल ने भी 76 गेंदों पर 68 रन बनाकर पाक की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।