Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत कर सकते हैं इयोन मोर्गन

नाटिघंम
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन से जब पाकिस्तान के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज पर सोमवार को होने वाले विश्व कप के दूसरे मैच में तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें विकेट के हिसाब से टीम चुननी होगी। शुरुआती मैच में वेस्टइंडीज के बाउंसर से पाकिस्तानी बल्लेबाज काफी परेशान दिखे और इस मैच में हार गये। इससे लगता है कि इंग्लैंड अपने तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल कर सकते हैं। लेकिन मेजबान और प्रबल दावेदार इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराकर टूर्नामेंट की शुरूआत शानदार तरीके से की, इससे वे वुड को जोप्रच्च आर्चर के साथ शामिल करने के बजाय अपने इसी विजयी फार्मूले पर अडिग रह सकते हैं। मोर्गन ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों में से किसी को खिलाने का यह अच्छा मौका बन सकता है। उन्होंने कहा कि विकेट जैसा होता है, उससे हमें किसी भी तरह अनुकूलित होना होगा। हम सही टीम ही चुनेंगे।