इंटरनेट डेस्क। हाल ही में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके युवराज सिंह अब फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिऐलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं। रोहित शेट्टी इस रिऐलिटी शो के दसवें सीजन के साथ जल्द ही छोटे परदे पर नजर आने वाले हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस शो के लिए मेकर्स ने भारत के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह को अप्रोच किया है।
अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो इस दिन होगी रिलीज, शुरू हुई शूटिंग
हालांकि अभी तक टीम इंडिया को दो बार विश्व चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके युवराज ने इस शो के लिए हामी नहीं भरी है, लेकिन चैनल उन्हें अगले सप्ताह तक मना लेना चाहता है। बताया जा रहा है रोहित शेट्टी सूर्यवंशी फिल्म से ब्रेक लेकर अगस्त में खतरों के खिलाड़ी के दसवें संस्करण की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस बार शो की शूटिंग भारत में नहीं, बुल्गारिया में होगी।
इस अभिनेता को बेहतर किसर मानती है परिणीति चोपड़ा
इस शो के नौवें सत्र में भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत ने भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। गौरलतब है कि रोहित शेट्टी अभी अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में बिजी है। अक्षय और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है।