खेल डेस्क। आइसीसी वनडे विश्वकप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच महत्वपूर्ण मुकावला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर अपना विजय क्रम जारी रखना चाहेगी। इस मैच पर बारिस भी अपनी बाधा ड़ाल सकती है। टीम इंडिया अभी तक इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को हरा चुकी है।
World Cup 2019: बारिश के कारण विश्व कप में रद्द हुए तीन मैच
दोनों ही टीमों के बीच होने वाला ये मुकाबला अगर बारिश ने बाधा नहीं डाली तो रोचक होने की पूरी संभावना है। भारतीय टीम को इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदवाज ट्रेंट बोल्ट से सतर्क रहना होगा। इस गेंदवाज का भारत के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की कमी खलेगी, जो हाथ में चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो चुके हैं।
इस मैच में रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में लोकेश राहुल भारतीय पारी शुरु कर सकते हैं। वहीं टीम के चौथे नंबर पर विजय शंकर और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को विश्व कप में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
वर्ल्ड कप 2019: ब्रिस्टल के मैदान पर बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होगा कड़ा मुकाबला
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा और शिखर धवन।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डि ग्रैंडहोमे, लॉकी फर्गुसन, टिम साउथी और टॉम ब्लंडेल।
Herald