खेल डेस्क। हाल ही में 11 हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास अब दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज के के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।
क्या एक बार फिर से विश्व चैम्पियन बनने जा रहा है पाकिस्तान?
विराट कोहली अभी तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट की 416 पारियों में 19963 बना चुके हैं और अगर आज उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 बना लिए हैं तो उनके 20 हजार रन हो जाएंगे। इसके साथ ही वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के 12वें और तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। भारत की ओर से अभी तक सचिन तेंदुलकर (34,357) और राहुल द्रविड़ (24,207) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
बारिश की मार झेल सकता है भारत-वेस्टइंडीज मैच
विराट कोहली सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने के मामले में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का संयुक्त विश्व रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन और लारा दोनों ने 453 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी तक 131 टेस्ट, 223 वनडे और 62 टी-20 पारियां खेल चुके हैं।
कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में 67 रन की अर्धशतकीय पारी ख्ेाली थी। इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए थे।