Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोजर फेडरर ने डेविड गोफिन को हराकर हला ओपन खिताब जीता

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड के करिश्माई खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए ग्रास कोर्ट पर खेले गए हला ओपन का खिताब जीता. फेडरर ने फाइनल में बेल्जियम के डेविड गोफिन को सीधे सेटों में 7-6,7-2, 6-1 से हराया. 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने रिकॉर्ड 10वीं बार हला ओपन का खिताब जीता है. वह अपने स्वर्णिम करियर में 102 खिताब जीत चुके हैं.

फेडरर ने जीत के बाद कहा 'यह अविश्वसनीय है. जब मैंने पहले बार यहां खेला था तब यह नहीं सोचा था कि मैं 10 खिताब जीतूंगा.' वह अगले महीने 9वीं बार विंबल्डन का खिताब जीतने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे. फेडरर को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ये दोनों साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में आमने-सामने थे. यहां नडाल बाजी मार ले गए.