लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : स्टार क्रिकेटर व भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की फोर्ब्स की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय है. उनकी कुल वार्षिक कमाई दो करोड़ 50 लाख डॉलर है. भारतीय कप्तान हालांकि इस सूची में 17 पायदान नीचे 100वें स्थान पर खिसक गए हैं. इस सूची में बार्सिलोना और अर्जेंटीना के फुटबाल स्टार लियोनेल मेसी शीर्ष पर हैं.
फोर्ब्स की मंगलवार को जारी सूची के अनुसार कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर जबकि वेतन और जीत से मिलने वाली राशि से 40 लाख डॉलर की कमाई होती है. पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर की रही है. पिछले साल कोहली इस सूची में 83वें स्थान पर थे, लेकिन इस साल वह फिसल कर 100वें स्थान पर आ गए हैं.
हालांकि विज्ञापन से उनकी कमाई में 10 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है. मेसी ने खेलों की दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संन्यास ले चुके मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर को शीर्ष से हटाया. अर्जेंटीनी स्टार की वेतन और विज्ञापन से कुल कमाई 12.7 करोड़ डॉलर है. मेस्सी के बाद पुर्तगाल के फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नंबर आता है जिनकी कुल कमाई 10.9 करोड़ डॉलर है.
| क्रम संख्या | खिलाड़ी | कमाई (डॉलर) | खेल |
| 1. | लियोनेल मेसी | $127 मिलियन | फुटबॉल |
| 2. | क्रिस्टियानो रोनाल्डो | $109 मिलियन | फुटबॉल |
| 3. | नेमार | $105 मिलियन | फुटबॉल |
| 4. | कानेलो अल्वारेज | $94 मिलियन | बॉक्सिंग |
| 5. | रोजर फेडरर | $93.4 मिलियन | टेनिस |
| 6. | रसेल विल्सन | $89.5 मिलियन | फुटबॉल |
| 7. | आरोन रोजर्स | $89.3 मिलियन | फुटबॉल |
| 8. | लेब्रोन जेम्स | $89 मिलियन | बॉस्केटबॉल |
| 9. | स्टीफन करी | $79.8 मिलियन | बॉस्केटबॉल |
| 10. | केविन ड्यूरेंट | $65.4 मिलियन | बॉस्केटबॉल |
The post फोर्ब्स : सर्वाधिक कमाई करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बने कप्तान कोहली appeared first on Live Cities.