Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया के सिक्सर किंग ने लिया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास

भारतीय टीम ​इन दिनों विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल कर रही है। इस विश्व कप में भारतीय टीम को जीत की सबसे प्रबल दमदार टीम भी बताया जा रहा है। टीम इंडिया के खतरनाक क्रिकेटर युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास लेने का ऐलान कर दिया है। युवराज ने टीम इंडिया के लिए 40 टेस्‍ट, 304 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया है।

शानदार जीत के बाद भी कोहली ने स्मिथ से मांगी माफी


भारतीय टीम को 2011 का वर्ल्‍डकप चैंपियन बनाने में युवराज का सबसे ज्यादा योगदार रहा था और गेंद और बल्‍ले से शानदार प्रदर्शन करने के लिए युवराज ने वर्ल्‍डकप 2011 के सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया था। साल 2007 के टी20 वर्ल्‍डकप में युवराज ने एक ओवर में छह छक्‍के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाय था और इस विश्व कप को भी टीम इंडिया ने ही जीता था।

वर्ल्ड कप: धवन के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, भारत को मिली दूसरी जीत


2011 के विश्व के बाद युवराज सिंह को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो गई थी और इसका इलाज करवाने के बाद एक फिर से मैदान पर लौटे ​थे। हाला की उनकी वापसी ज्यादा अच्छी नहीं रही थी और पिछले कुछ समय से वह टीम से बाहर चल रहे थे।

कल ऑस्ट्रेलिया से टक्कर लेने के लिए तैयार है विराट सेना



Herald