खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और विश्व रिकॉॅर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। हाल ही में 11 हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले कोहली गुरुवार को दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 बनाते हुए सबसे तेज 20 हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप में बना डाले ये रिकॉर्ड
विराट कोहली के अब अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट की 417 पारियों में 20035 रन हो गए हैं। इसके साथ ही वह 20 हजार रन की उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के 12वें और तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए। इससे पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर (34,357) और राहुल द्रविड़ (24,207) ये उपलब्धि हासिल कर चुके थे।
सचिन ने ऑस्ट्रेलिया की इस कंपनी के खिलाफ किया मामला दायर
सचिन और लारा दोनों ने 453 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी तक 131 टेस्ट, 224 वनडे और 62 टी-20 पारियां खेल चुके हैं। विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 82 गेंदों पर 72 रन की मैच विजयी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने आठ चौके लगाए। उनकी इस पारी की मदद से ही भारत ने वेस्टइंडीज पर विश्व कप में सबसे बड़ी जीत हासिल की। विराट एक विश्व कप में टीम इंडिया को लगातार पांच जीत दिलाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।