Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप में बना डाले ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। कप्तान विराट कोहली (72) और महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 56) की उपयोगी अर्धशतकीय पारियों के बाद तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को आईसीसी विश्वकप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

मैनचेस्टर में गुरुवार को भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 268 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

सचिन ने ऑस्ट्रेलिया की इस कंपनी के खिलाफ किया मामला दायर

इसके जवाब में वेस्टइंडीज मोहम्मद शमी (16 रन पर चार विकेट) और जसप्रीत बुमराह (नौ रन पर दो ) की शानदार गेंदबाजी के सामने 34.2ओवर में केवल 143 रन पर ढेर हो गई। इसके साथ ही विराट कोहली की कप्तानी वाली ये टीम विश्व कप में हारे बिना लगातार पांच मैच जीतने वाली पहली भारतीय टीम बन गई है। टीम इंडिया की यह छह मैचों में पांचवीं जीत हैं और 11 अंकों के साथ उसने सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। इसके साथ ही भारत ने विश्व कप में वेस्टइंडीज पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

संन्यास लेने के बयान से पलटे क्रिस गेल, अब इस सीरीज के बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहेंगे अलविदा

दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज सात मैचों में पांचवीं हार के साथ ही विश्व कप से बाहर हो गई है।भारतीय टीम की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 82 गेंदों पर सर्वाधिक 72 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने आठ चौके लगाए जबकि पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 61 गेंदों पर नाबाद 56 रन में बनाए। लोकेश राहुल ने 48 और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 46 रन बनाए।