खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने कारण इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्व कप से बाहर होने के कारण भारतीय टीम को अभी तक का सबसे बड़ा झटका लगा है।
फार्म में चल रहा बाएं हाथ का ये बल्लेबाज अंगूठे में फ्रेक्चर से उबर नहीं पाने के कारण विश्व कप से बाहर हो गया है। अब उनके स्थान पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। धवन के अंगूठे के फ्रेक्चर में ज्यादा सुधार नहीं आने के कारण वह विश्व कप से बाहर हुए हैं।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में बना ये अनोखा रिकॉर्ड, केवल छह रन पर आउट हो गई ये टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ जून को लंदन में खेले गए मैच में धवन चोटिल हो गए थे। इस मैच में चोटिल होने के बावजूद उन्होंने शतकीय पारी खेल टीम इंउिया को जीत दिलाने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई थी।
टीम के प्रशासनिक प्रबंधक सुनील सुब्रमण्यम ने धवन के विश्व कप से बाहर होने की जानकारी देते हुए बताया कि धवन के बाएं हाथ की मेटाकार्पल हड्डी में फ्रेक्चर है। इसी कारण उनके हाथ में जुलाई के मध्य तक प्लास्टर लगा रहेगा जिसके चलते वह विश्व कप से बाहर हो गए।
विश्व नम्बर वन राशिद खान के नाम दर्ज हो गए ऐसे विश्व रिकॉर्ड, जिन्हें कोई भी नहीं चाहेगा बनाना
अब धवन के स्थान पर ऋषभ पंत को टीम इंडिया में जगह दी गई है। सुनील सुब्रमण्यम ने बताया कि हमने आईसीसी धवन के स्थान पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारत की विश्व कप टीम में शामिल करने का अनुरोध किया है।