Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने विराट कोहली

खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप की पहली हार रविवार को मेजबान टीम के खिलाफ ही झेलनी पड़ी है। हालांकि इस मैच में विराट कोहली अर्धशतकीय पारी खेल अपने नाम एक और विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाने में सफल रहे।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने मोहम्मद शमी, टीम इंडिया को मिली पहली हार

मैच में उन्होंने 76 गेंदों पर 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसी के साथ वह विश्व कप में लगातार पांच अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। हालांकि बतौर खिलाड़ी वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ ने पिछले विश्व कप में लगातार पांच अर्धशतक लगाए थे।

बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं लोकेश राहुल

इस मुकाबले से पहले विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82, पाकिस्तान के खिलाफ 77, अफगानिस्तान के खिलाफ 67 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 72 रन की पारियां खेली थी। कोहली का यह अन्तरराष्ट्रीय वनडे करियर का 54वां अर्धशतक है।इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज लियाम प्लेकेंट ने कोहली को जेम्स विंस के हाथों कैच कराया। इस पारी में उन्होंने सात चौके लगाए। वह अभी तक सात मैचों में 76.40 की औसत से 382 रन बना चुके हैं।