Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रदीप चोटिल, बंगलादेश के खिलाफ मुकाबले से बाहर

ब्रिस्टल
बंगलादेश के खिलाफ विश्व कप मुकाबले से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है और टीम के तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप चोट के कारण मंगलवार को होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के अनुसार रविवार को अभ्यास सत्र के दौरान नुवान की हाथ में चोट लग गयी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके हाथ की छोटी उंगली में कट आया है और उन्हें इस चोट से उबरने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। नुवान नेट््स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे कुशल परेरा को गेंद कर रहे थे तभी परेरा के शॉट से गेंद उनके सिर पर लगने वाली थी और उन्होंने बचाव में अपने हाथ को आगे कर लिया और उनके हाथ में चोट लग गयी। टीम के प्रबंधक असान्था डी मेल ने कहा कि नुवान का अस्पताल में इलाज किया गया और डॉक्टरों ने चोटिल हुई उंगली पर टाँके लगाए हैं। उन्हें एंटिबायोटिक भी दिए गए हैं। नुवान के चोटिल होने के कारण श्रीलंका टीम की विश्वकप तैयारियों को गहरा झटका लगा है। नुवान ने अफगानिस्तान के खिलाप मैच में 31 रन देकर चार विकेट झटके थे। अगर नुवान विश्वकप से बाहर हो जाते हैं और उनकी जगह टीम में कासुन रजीथा को शामिल किया जा सकता है।