Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए सचिन ने भारतीय बल्लेबाजों को दी ये सलाह

खेल डेस्क। विश्वकप में अब सभी क्रिकेट प्रशसंकों की नजरें भारत-पाक मुकाबले पर टिक गई हैं, जो 16 जून को खेला जाएगा। इस मैच को लेेकर क्रिकेट के दिग्गजों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है।

भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को इस मुकाबले के लिए सलाह दी है। उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के खिलाफ इस मुकाबले में सतर्कता बरतने के स्थान पर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने की सलाह दी है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली बनाएंगे ये विश्व रिकॉर्ड!

इस टूर्नामेंट में अभी तक टीम इंडिया एक भी मुकाबला नहीं हारी है जबकि पाकिस्तान दो मुकाबलों में हार का सामना कर चुकी है। सचिन ने कहा कि भारत का मुकाबला अब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है, जिसके खिलाफ वह जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।

विश्व क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं पाक गेंदबाज आमिर के खिलाफ गेंदें खाली छोडक़र नकारात्मक मानसिकता के साथ नहीं खेलूंगा। मैं इस मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाडिय़ों को अपने शाट खेलने और सकारात्मक बने रहने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।

विश्व कप के क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

सचिन ने कहा कि आप रक्षात्मक खेल भी सकारात्मक होकर खेलो। इस मुकाबले में कुछ भी अलग करने की आवश्यकता नहीं है। हमें सभी विभागों में आक्रामक होने की आवश्यकता पड़ेगी। गौरतलब है कि आमिर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया है।