खेल डेस्क। भारतीय टीम जब आईसीसी विश्व कप में गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला करने उतरेगी तो उसका लक्ष्य विजयी हैट्रिक बनाने का होगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को हरा चुकी है।
विश्व कप में बना ये अनचाहा रिकॉर्ड, किसी ने भी नहीं की होगी उम्मीद
अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर भी अपनी बादशाहत साबित करना चाहेगी। इस मैच में भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की कमी खलेगी, जो हाथ में चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। इस मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में लोकेश राहुल पारी का आगाज कर सकते हैं।
केवल इतने मैचों से बाहर हो सकते हैं शिखर धवन, टीम प्रबंधन ने नहीं की विकल्प की मांग
जबकि विजय शंकर और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को विश्व कप में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।इन दोनों में जिस भी खिलाड़ी को अन्तिम एकादश में शामिल किया जाएगा उसे नम्बर चार पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा और शिखर धवन।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डि ग्रैंडहोमे, लॉकी फर्गुसन, टिम साउथी और टॉम ब्लंडेल।