Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय पुरूष रिकर्व टीम ने रजत पदक जीता

डेन बोश (नीदरलैंड)
भारतीय पुरूष रिकर्व टीम रविवार को यहां चीन के खिलाफ दबाव में आ गयी और उसे तीरंदाजी विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। विश्व चैम्पियनशिप में पहले स्वर्ण की कोशिश में जुटी भारतीय टीम पहले सेट में 27-26 से बढ़त बनाये थी लेकिन तरूणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की तिकड़ी इस मौके को गंवा बैठी। डिंग यिलियांग, वेई शाओजुआन और फेंन हाओ की तिकड़ी की चीन की टीम ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए 6-2 से जीत हासिल की। भारत ने इस तरह अभियान का अंत एक रजत और दो कांस्य पदक से किया। महिलाओं की कम्पाउंड टीम और महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में कल दो कांस्य मिले थे। पुरूष की रिकर्व टीम 14 साल के अंतर के बाद विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में खेल रही थी। यह विश्व चैम्पियनशिप में भारत का छठा रजत पदक था जिसमें देश ने अभी तक स्वर्ण पदक नहीं जीता है।