खेल डेस्क। दर्शकों को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में मुकाबला देखने को मिल सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान टीम को मिली जीत के अब उम्मीद की जा रही है कि वह शीर्ष चौथी टीम के रूप में विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। वहीं विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया विश्व कप की अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लेगी।
ज्यादा अपील करना विराट कोहली को पड़ा महंगा, लगा इतना प्रतिशत जुर्माना
अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को एक बार फिर से इसी विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला दोबारा देखने को मिलेगा। इस विश्व कप के नियमों के अनुसार अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला चौथे नंबर की टीम से होना है।
पाकिस्तान टीम अब अपने बाकी बचे हुए तीनों मुकाबलों में जीत हासिल कर लेती है तो वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर आ सकती है। वहीं टीम इंडिया भी टॉपर के रूप में सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो भारत-पाकिस्तान एक बार फिर से मैनचेस्टर के उसी मैदान पर आपस में भिड़ सकती है, जहां विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 16 जून को 89 रन से शिकस्त दी थी।
विश्व कप से बाहर हुई दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से शिकस्त देकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा था। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 308 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका निर्धारित ओवरों में केवल 259 रन ही बना सकी थी।