खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप में बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए अब यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का एक विश्व रिकॉर्ड खतरे में पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अब वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का एक विश्व कप सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड इस सत्र में टूटने वाला है।
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को किया विश्व कप से बाहर, ये विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूके अमला
इस विश्व रिकॉर्ड को इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन तोड़ सकते हैं। वह अभी तक विश्व कप के इस सत्र में 22 छक्के लगा चुके हैं। जबकि क्रिस गेल ने 2015 के विश्व कप में सर्वाधिक 26 छक्के लगाए थे। यह विश्व कप के एक सत्र में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड है।
मोर्गन ने इस विश्व कप के अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए 24वें मुकाबले में 17 छक्के लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाया था। उन्होंने एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद युवराज अब नजर आएंगे इस रिऐलिटी शो में
इस मुकाबले में मोर्गन ने 148 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली थी। अब मोर्गन क्रिस गेल का एक सत्र में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व कीर्तिमान तोडऩे से केवल पांच छक्के ही दूर हैं। मोर्गन जिस प्रकार से प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए उनके द्वारा ये विश्व रिकॉर्ड तोडऩा कोई बड़ी बात नहीं होगा।