Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह की रिटायरमेंट पार्टी में पहुंचे फरहान, सोशल मीडिया पर यूं दिया ट्रि‍ब्यूट

 
नई दिल्ली 

साल 2011 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम को ट्रॉफी दिलाने वाले स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह ने हाल ही में क्रिकेट से सन्यास ले लिया. युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के रियल फाइटर कहे जाते हैं जिन्होंने कैंसर से जंग जीत के वापसी की और शानदार प्रदर्शन किया. चाहें बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या क्षेत्ररक्षण, हर फील्ड में उन्होंने कमाल किया. बता दें कि युवराज ने करीबियों के लिए मुंबई में एक पार्टी रखी जिसमें फरहान अख्तर भी शामिल हुए. फरहान ने सोशल मीडिया पर युवराज को ट्रि‍ब्यूट भी दिया.

फरहान ने पार्टी के दौरान की दो तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं. फोटोज में युवराज सिंह के अलावा शिबानी, अनुषा और करण कुंद्रा नजर आ रहे हैं. पार्टी की बात करें तो इसमें  एक्टर कुणाल खेमू और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा संग तमाम स्टार्स ने शिरकत की. यही नहीं युवराज की रियाटरमेंट पार्टी में नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी और बहु श्लोका मेहता के साथ पहुंचीं. नीता अंबानी युवराज की पार्टी में ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं.