Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एएफआई ने राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्थगित की

नयी दिल्ली
कोलकाता में अगले महीने होने वाली राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप कई कारणों से स्थगित कर दी गयी है। इन कारणों में पश्चिम बंगाल एथलेटिक्स संघ का इस दौरान प्रतियोगिता की मेजबानी करने में असमर्थता भी शामिल है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इसके अलावा कई राष्ट्रीय कोच की सलाह पर भी विचार किया जिनका मानना था कि भारतीय एथलीट इस प्रतियोगिता के अपने प्रदर्शन को आईएएएफ विश्व चैंपियनशिप में नहीं दोहरा पाएंगे क्योंकि दोनों प्रतियोगिताओं के बीच काफी अंतर है। राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप आईएएएफ विश्व चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाईंग प्रतियोगिता थी। विश्व चैंपियनशिप 28 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच दोहा में होगी। राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 17 जुलाई के बीच होना था।