Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में इस भारतीय क्रिकेटर पर होंगी सभी की नजरें 

खेल डेस्क। भारतीय टीम गुरुवार को जब मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी तो सभी की निगाहें पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर होंगी, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में धीमी बल्लेबाजों के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

ये क्रिकेटर है विश्व कप 2019 में मैन ऑफ द सीरीज के सबसे बड़े दावेदार, बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

मैच में ये देखने वाली बात होगी कि धोनी को बल्लेबाजी के लिए कौन से क्रम पर उतारा जाता है। दूसरे पावर प्ले के महत्वपूर्ण ओवरों में महेन्द्र सिंह धोनी की विफलता ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की चिंता में थोड़ा इजाफा किया है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद धीमी बल्लेबाजी की थी। इस दौरान वह 52 गेंदों में केवल 28 रन बना सके।

ये मुकाम हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने डेविड वार्नर, अब सचिन के इस विश्व रिकॉर्ड पर है नजर

मैच में इस प्रकार के प्रदर्शन के लिए भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने धोनी की आचोलना की थी। सचिन तेंदुलकर ने मैच मेंउनके रवैये पर सवाल खड़े किए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। उन्हें विजय शंकर के स्थान पर मौका दिया जा सकता है। भारतीय टीम अभी पांच मैचों में नौ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। जबकि दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई है।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, कार्लोस ब्रेथवेट, शेल्डन कोट्रेल, ओशेन थामस, केमार रोच, एश्ले नर्स, निकोलस पूरण, सुनील अंबरीश, एविन लुइस, शेनन गैब्रिएल, डेरेन ब्रावो और फाबियान एलेन।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, रवीन्द्र जडेजा, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत।