Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्ले कोर्ट के बेताज बादशाह नडाल ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड जिसका टूटना है लगभग नामुमकिन

खेल डेस्क। क्ले कोर्ट के बेताज बादशाह स्पेन के राफेल नडाल टेनिस इतिहास में किसी ग्रैंड स्लेम खिताब को 12 बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी (पुरुष या महिला) बन गए हैं। उन्होंने ये रिकॉर्ड रविवार को चौथी सीड ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को चार सेटों में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पराजित कर अपने नाम दर्ज करवाया। नडाल ने थिएम को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से शिकस्त दी।

इस विश्व कीर्तिमान से एक कदम दूर है रोहित-शिखर, इस दिग्गज जोड़ी की बराबरी की

फ्रेंच ओपन के फाइनल में स्पेन के नडाल ने 38 विनर्स लगाए और सात बार थिएम की सर्विस तोडऩे में सफल रहे। लाल बजरी के बादशाह नडाल ने खिताबी मुकाबला तीन घंटे एक मिनट में जीता।नडाल और थिएम के बीच ही पिछले साल फ्रेंच ओपन का खिताबी मुकाबला खेला गया था। इसमें नडाल ने तीन सेटों में जीत हासिल की थी।

आज संन्यास ले सकता है ये भारत का ये तूफानी बल्लेबाज, भारत को बनवा चुका है दो बार विश्व चैम्पियन

राफेल नडाल की यह 18वीं ग्रैंड स्लेम खिताबी जीत है। अब वह रोजर फेडरर के 20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विश्व रिकॉर्ड को तोडऩे से केवल दो कदम दूर ही है। स्पेन के इस खिलाड़ी ने 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018 और 2019 में फ्रेंच ओपन पर कब्जा किया है।