Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ जेसन राय के खेलने की उम्मीद इंग्लैंड को

लंदन
मेजबान इंग्लैंड उम्मीद कर रही है कि सलामी बल्लोज जेसन राय भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप के अहम मैच के लिये उपलब्ध होंगे क्योंकि वह मांसपेशियों में ंिखचाव से अच्छी तरह उबर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में राय को चोट लगी थी जिससे उन्हें अफगानिस्तान, श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर होने के लिये बाध्य होना पड़ा था। उनकी अनुपस्थिति से इंग्लैंड को श्रीलंका और आस्ट्रेलिया से हार का मुंह देखना पड़ा जिससे उनके नाकआउट में क्वालीफाई करने के मौके को करारा झटका लगा।  दुनिया की नंबर एक टीम को अब सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने के लिये कम से कम एक या संभवत: भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में जीत की दरकार है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट ने कहा कि जेसन राय की चोट से उबरने में अच्छी प्रगति हो रही है। उनकी चोट का प्रतिदिन आकलन हो रहा है। कल उसने नेट पर बल्लेबाजी की थी। इसके अनुसार, भारत के खिलाफ खेलने के लिये फिट होने का फैसला तब किया जायेगा जब वह शुक्रवार और शनिवार को एजबेस्टन में ट्रेनिंग करेगा।