मुंबई
सुलक्षण कुलकर्णी, विनायक सामंत और साइराज बहुतुले मुंबई की रणजी टीम का कोच बनने के दावेदार है। कोच के चयन को लेकर मंगलवार को मुंबई क्रिकेट संघ की बैठक हुई जिसमें कुलकर्णी का नाम सबसे आगे चल रहा है। एमसीए के सूत्रों के अनुसार, रणजी कोच के पद के लिए ‘सीनियर क्रिकेटरों’ ने मुंबई के पूर्व विकेटकीपर कुलकर्णी का नाम सुझाया है और इस पर अंतिम फैसला पांच सदस्यों वाली तदर्थ प्रबंध समिति करेगी। विनायक सामंत का अनुबंध समाप्त होने के बाद मुंबई रणजी कोच का पद खाली हो गया है। मुंबई के पूर्व खिलाड़ी सामंत ने एक वर्ष के लिए पद संभाला और पद के लिए फिर से आवेदन किया है।