Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के नए सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, पाकिस्तान के खिलाफ बनाए ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। हिटमैन रोहित शर्मा (140) की शतकीय पारी की सहायता से एक बार फिर से भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान को शिकस्त दी। इस पारी के माध्यम से रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं।

विश्व कप में भारत ने एक बार फिर साबित किया बाप बाप होता है, विजय शंकर ने बनाया ये रिकॉर्ड

रोहित ने अपनी शतकीय पारी में 113 गेंदों का सामना किया। इसमें उन्होंने 14 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके साथ ही वह अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

इंग्लैंड को अगले मैच में लग सकता है ये बड़ा झटका

रोहित के वनडे में अब 358 छक्के हो गए हैं। धोनी के नाम क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 355 छक्के दर्ज हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर (264), चौथे स्थान पर युवराज सिंह (251) और पांचवें स्थान पर सौरव गांगुली (247) है।

इसके साथ रोहित ने इंग्लैंड की धरती पर भी सबसे ज्यादा शतक लगाने मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर रोहित का ये चौथा शतक है। जबकि सचिन ने यहां पर तीन शतक लगाए हैं। वहीं रोहित ने टीम इंडिया की ओर से लगातार सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर के मामले में भी सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। यह रोहित शर्मा का लगातार पांचवां 50 प्लस स्कोर है। रोहित ने लोकेश राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी कर रिकॉर्ड बनाया।